Lohardaga : जय श्रीराम समिति के तत्वधान में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अवंतिका नगर भवन ब्लॉक परिसर लोहरदगा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं हिन्दू जागरण मंच के उत्तर पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन में मैं नहीं हम चलता है। संगठन में अहम का भाव बिल्कुल नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठन और युवा ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। संगठन को नई ऊर्जा, नए विचार और बदलते समय की समझ के लिए युवाओं की ज़रूरत है, और युवाओं को अनुभव, मार्गदर्शन और अनुशासन देने वाली संस्था की ज़रूरत है। युवा संगठन के लिए सिर्फ भीड़ नहीं है, बल्कि भविष्य की नींव हैं। युवा संगठन के लिए क्या कर सकता है? सबसे पहले समय और ईमानदारी से जुड़ाव। दूसरा, नई तकनीक, सोशल मीडिया, डिज़ाइन, आयोजन और लोगों तक सही संदेश पहुँचाने में मदद। तीसरा, अनुशासन के साथ लगातार काम करना। कभी-कभी छोटी जिम्मेदारियाँ निभाकर भी संगठन का भरोसा जीता जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एक अच्छे कार्यकर्ता के लिए सबसे पहले जरूरी है सच्ची नीयत, लगातार सीखने की आदत और लोगों की बात को ध्यान से सुनने का संयम। अनुशासन, समय की पाबंदी और टीम वर्क की भावना इसके मूल गुण हैं। कार्यकर्ता को अपने अहंकार को किनारे रखकर सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
यह भी पढ़े : शिक्षकों के अंतरजिला तबादले का रास्ता साफ, उच्च न्यायालय ने शिक्षा स्थापना समिति के निर्णय को किया रदद
सुमन कुमार ने कहा कि ध्येय निष्ठा के बिना कार्यकर्ता दिशाहीन हो जाता है। ध्येय उसे उद्देश्य देता है और बेनिष्ठा उसे भटकने से बचाती है। आत्मबल से मजबूत होना इसलिए जरूरी है क्योंकि संगठन के काम में उतार-चढ़ाव आते हैं। कभी तारीफ़ मिलेगी, कभी आलोचना। ऐसे में धैर्य, संयम और अपने लक्ष्य पर भरोसा बनाए रखना पड़ता है।
जनजातीय सुरक्षा मंच से श्री सोमा उरांव जी ने कहा कि सबसे बड़ा यदि कोई हिन्दू है तो वो है जनजातीय समाज उन्होंने कहा कि सरना सनातन एक है। सबसे पहले भारत में आदिवासी आये थे।
सामाजिक कार्यकर्ता भैरों सिंह ने कहा कि इस देश में जितने भी हिन्दू संगठन है सब एक है। हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने लोगों से अपने आने वाले जेनरेशन को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने को कहा। राम सेना के अध्यक्ष पंकज जायसवाल जी ने भी उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम में जय श्रीराम समिति जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा महामंत्री चंदन साहू कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान महामंत्री जान्हवी गोयल नगर अध्यक्ष दीपक साहू महामंत्री श्वेत कुमार समेत जिला नगर प्रखण्ड पंचायत के 103 पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मंच का संचालन श्रद्धा प्रधान ने किया।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं हिन्दू जागरण मंच के उत्तर पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह, जातीय सुरक्षा मंच के सोमा उरांव, विक्रम शर्मा, डीएसपी रंजीत लकड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, प्रोफेसर युगल प्रसाद, सुषमा सिंह, लक्ष्मी भगत, कन्हैया करवा, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, शैलेश कुशवाहा, प्रदीप राणा, अभिषेक कुमार, अभय महतो, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष विष्णु साहू, देवेंद्र मंडल, पंकज महतो, चंदन साहू, कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा, जानवी गोयल, बिंदिया देवी, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, महामंत्री श्वेत कुमार,सुमन भास्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज,रामकुमार वर्मा, रामकुमार साहू, अवधेश मिश्रा, बजरंग साहू, सूरज दसौंधी, आदित्य साहू, दीपक पासवान, शंकर साहू, चंदन लेहरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


