धनबाद। श्री गुरु नानक देव जी के 559वें प्रकाश पर्व के अवसर पर जोड़ाफाटक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में समाजसेवी दिलीप सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चना और चाय का सेवा शिविर लगाया गया। दिलीप सिंह ने भी सेवा कार्य में हिस्सा लिया।
Read more : आईआईटी धनबाद के निदेशक को मिला डॉ. मुरली मनोहर जोशी लीजेंडरी टीचर्स अवार्ड
कार्यक्रम के दौरान जोड़ाफाटक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दिलीप सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार जताया।
दिलीप सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। उनका सिद्धांत ‘सरबत दा भला’ यानी सभी का कल्याण हो, हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना और मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है।
अंत में दिलीप सिंह ने जोड़ाफाटक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सरबत दा भला सेवा सोसाइटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।




