रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा, जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की सेहत बिल्कुल ठीक है और एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि गुरुजी पूरी तरह से स्वस्थ हो गये हैं, डॉक्टरों के अनुसार उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. गुरुजी ने गुरुवार को फोन पर अपने परिवार के सदस्यों व करीबियों से बातचीत भी की। कोरोना संक्रमित होने पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रांची से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें दिल्ली के मेदांता रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके पहले वे होम आइसोलेट थे। शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना संक्रमित हैं और होम आइसोलेट हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





