कोडरमा, 09 सितंबर । साइबर क्राइम में शामिल आरोपी मनीष कुमार (39) को पुलिस ने नवादा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से आधार कार्ड, एयरटेल सिम, चेक विभिन्न बैंकों का, दो बिजली बिल बरामद किए गए हैं। यह जानकारी बुधवार को कोडरमा थाना में पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी द्वारिका राम ने दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधीमाटी निवासी सुखदेव यादव ने लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके उनके बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर उनके अकाउंट से 179000 रुपये की ठगी कर ली गई। उपरोक्त कांड में कोडरमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल 12 हजार रुपये वापस कराया तथा कांड का तकनीकी अनुसंधान करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी नवादा निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



