हजारीबाग। चौपारण थाना के सियारकोनी के पास कार (JH02AX 8486) से पुलिस ने 20 किलो अफीम बरामद किया है। सूचना के अनुसार अफीम बाराचट्टी की ओर से चौपारण होते हुए गिधौर ले जाया जा रहा था। इसी बीच सियरकोणी के पास क्विड कार की जांच उपरांत गेंहू के बोरे के अंदर से चार-चार किलो के चार प्लास्टिक में बंद अफीम का पैकेट बरामद किया गया। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


