बोकारो। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतोे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार सुबह उन्हें जिले के नावाडीह प्रखंड के अलारगो गांव स्थित उनके आवास से बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह जांच के क्रम में मंत्री पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें खांसी के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बेहतर इलाज के लिए तत्काल उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में भर्ती कराया जा रहा है। मंत्री महतो ने खुद भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपनी तबीयत खराब होने और रिम्स में जाने की बात साझा की है।
Previous Articleझारखंड का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दशम फॉल आम पर्यटकों के लिए खुला
Next Article बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद RJD में शामिल



