रांची। रातू थाना पुलिस ने आईपीएल 2020 क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाकर लोगों से ठगी करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम अमरीक कुमार साहू बताया गया है। वह रातू थाना क्षेत्र के टिकराटोली उषामातू का रहने वाला हैं। इसके पास से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप , एक ओप्पो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रातू थाना क्षेत्र के टिकराटोली के निवासी अमरीक कुमार साहू आईपीएल 2020 क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाकर लोगों से ठगी कर जीतने का प्रलोभन देकर जुआ खेलवाया जा रहा है। सूचना के बाद छापेमारी कर अमरीक कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में पिंटू कुमार, हेमंत सिंह भोक्ता, राहुल कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



