रांची, रातू। शहीद अभिषेक कुमार साहू का काठीटांड रातू में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के द्वारा अश्रुपूरित नयनों से स्वागत किया गया। सबों ने वीर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प मालाओं से तथा रामनामी दुपट्टों से स्वागत किया एवं सभी के हाथों में तिरंगा व भगवा झंडा लहरा रहे थे। स्वागत करने वाले संगठनों में प्रमुख रूप से बजरंग दल, विहिप, भाजपा, राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं स्थानीय सैकड़ों देशभक्त शामिल थे। इनमें प्रमुख रूप से बजरंग दल के प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, माण्डर के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, बजरंग दल जिला संयोजक रोबिन कुमार महतो, रातू मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू, संजीव तिवारी, विहिप जिला गोरक्षा प्रमुख किशोर चन्द्र विद्यार्थी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल राज सिंह, विवेक जी, अरविंद साहू, रौशन चौधरी, पवन गोप, राजेश सिंह, संतोष यादव, दिलीप ठाकुर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। पूरा काठीटांड चौक भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा अभिषेक तेरा नाम रहेगा, अभिषेक कुमार साहू अमर रहे से गुंजायमान हो गया। पार्थिव शरीर का भव्य स्वागत सोसई आश्रम माण्डर में भी विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों एवं स्थानीय देशभक्तों के द्वारा किया गया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now