रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस, नर्व एंड माइंड एवं चैरिटेबल चामस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चुटिया स्थित उपकार क्लब में पहला निःशुल्क ब्यूटिशियन प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया। जिसमें पहले बैच के लिए 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गयाl इसका उद्घाटन झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया।
मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस, नर्व एंड माइंड एवं चैरिटेबल चामस संयुक्त रूप से लगातार राजधानी रांची में कार्य कर रही है। इसके तहत आज पहली प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत की जा चुकी है। इस केन्द्र में प्रशिक्षित शिक्षिकाओं के द्वारा महिलाओं को ब्यूटिशियन की ट्रेनिंग दी जाएगीl
श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए सर्वप्रथम महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाने की जरूरत है। इस मिशन के तहत हमारी संस्था कार्य कर रही है, जिसमें गरीब, जरूरतमंद, असहाय लोगों को सहयोग कर उन्हें मजबूत करने का कार्य किया जाएगा,उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा समाज बनाने के लिए लोगों को हुनरमंद बनाने की आवश्यकता है। देश, राज्य, समाज का विकास हर लोगों को रोजगार से जोड़ने से ही होगा।
मौके पर चैरिटेबल चामस की ख्याति मुंजाल ने कहा कि हमारी महिला ब्यूटीशियन कोर्स की पहली शुरुआत चुटिया से हो चुकी है एवं महिलाओं को ट्रेनिंग के उपरांत सर्टिफिकेट भी दी जाएगीl
मौके पर नर्व एंड माइंड के अभिनय बक्शी ने कहा कि स्वस्थ झारखंड समृद्ध झारखंड के तहत नर्व एंड माइंड हमेशा से सजग है एव पूरे झारखंड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है और आगे भी लगाया जाएगाl
मौके पर मुख्य रूप से चैरिटेबल चार्म्स की संस्थापक एवं एआईपीसीसी की प्रदेश सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल,डॉक्टर शिप्रा शरण ,मर्यादा गंभीर,श्वेता आदुका, अखता धानुका, एआईपीसी की कोमल कृति,भुवनेश ठाकुर, डॉक्टर सुयश सिन्हा, अभिनय बक्षी,जेनेट एंड्र्यू , निशा मिश्रा,आसिफ जियाउल,अभिषेक मानव,अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, अंशुमाला,उर्मिला देवी सुनीता साहू, रजनी कश्यप, अमरजीत सिंह ,राजीव चौरसिया,राहुल रे ,इरफान अंसारी, बबला गौरव आनंद इत्यादि लोग मौजूद थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now