गोड्डा। जिले में कार्यरत ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की राजमहल परियोजना की खुली खदान में लो हंडिया बस्ती के पास छोड़े गए खदान के पास दिवाली के लिए मिट्टी उठाने गए एक दंपत्ति चाल घंसने का शिकार बन गये। मौके पर सिकंदर लोहार (40) की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी ललिता देवी (35) घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 9:30 बजे की है। जब दोनों पति पत्नी घर में चल रहे मरम्मत के लिए लाल मिट्टी लेने के लिए खदान की ओर गए थे। खदान खुली होने के कारण मिट्टी उठाने के क्रम में चाल धस गई, जिसमें दोनों लोग मिट्टी में दब गए। स्थानीय लोगों को पता चलने के बाद ललिता देवी को बुरी तरह घायल अवस्था में महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि उसके पति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस ने जाकर मुआयना किया और जांच में जुट गई।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



