लातेहार। एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना पर लातेहार पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति मोर्चा के कमांडर सुभाष भगत को चंदवा थाना क्षेत्र के सोस गांव से गिरफ्तार कर लिया। सुभाष भगत सोस गांव का ही रहने वाला है।
लातेहार इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में हो रहे रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में उग्रवादी संगठन संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा उग्रवादियों द्वारा लगातार लेवी की मांग की जा रही थी। इस संबंध में संवेदक ने थाना में मामला भी दर्ज कराया था। इसी बीच पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को सूचना मिली कि उग्रवादी कमांडर सुभाष भगत अपने गांव सोस आया हुआ है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी वीरेंद्र नाम का नेतृत्व में सोमवार को छापामारी अभियान चलाकर उग्रवादी कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। छापामारी में डीएसपी के अलावे इंस्पेक्टर मंडल शर्मा, अमित कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now