गिरिडीह। बिरनी थाना क्षेत्र के टर्बोधर्मपुर गांव में नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया और पुल निर्माण के कार्य में लगी मिक्सचर मशीन के साथ एक जेसीबी और बाइक में आग लगा दी। घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने लेवी नहीं मिलने के कारण घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार करीब 15 की संख्या में आये माओवादियों में एक नक्सली वर्दी में था जबकि अन्य साधारण कपड़े में थे। सभी हथियार से लैस थे। देर रात आये माओवादियों ने इस दौरान सबसे पहले निर्माण कार्य के मुंशी को अपने कब्जे में लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद माओवादियों ने कुछ मजदूरों के साथ भी मारपीट की। जानकारी के अनुसार सारे मजदूर योजनास्थल पर अस्थायी कमरा बनाकर रह रहे हैं। इलाके के एसडीपीओ विनोद महतो और बिरनी थाना प्रभारी जानकारी मिलने के चंद घंटे बाद देर रात ही घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। दो माह के भीतर माओवादियों द्वारा किसी सरकारी योजना स्थल में मशीनों को आग लगाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले माओवादियों ने डुमरी में ही घटना को अंजाम दिया था।
बताया जा रहा है कि बिरनी के जिस धर्मपुर गांव में माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया वहां पथ प्रमंडल द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। पथ प्रमंडल के इस योजना का कार्य ठेकेदार दिलीप राय द्वारा किया जा रहा था। घटना के बाद बिरनी पुलिस अब चौकस है और माओवादियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now