अंतर्राज्यीय गिरोह के तस्करों को अफीम सप्लाई करने का है आरोप
चतरा। अफीम तस्करी व नशे के अवैध काले साम्राज्य के विरुद्ध हरियाणा पुलिस ने चतरा में एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल हरियाणा में गिरफ्तार अफीम तस्कर के निशानदेही पर चतरा पहुंची हरियाणा पुलिस ने दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ कार्यालय में डीएफओ के चालक मोहम्मद कमालुद्दीन अंसारी को अवैध अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करते हुए हड़कंप मचा दिया है। डीएफओ के चालक पर अवैध रूप से अंतर्राज्यीय गिरोह के तस्करों को अफीम सप्लाई करने का आरोप है। हालांकि इस मामले में न तो चतरा पुलिस के अधिकारी कुछ कहने को तैयार हैं और न ही वन विभाग और हरियाणा पुलिस के। गिरफ्तारी के बाद डीएफओ के चालक को हरियाणा पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत कर अपने साथ हरियाणा ले गई। जानकारी के अनुसार हरियाणा में गिरफ्तार तस्कर ने डीएफओ के चालक के अलावे करीब आधा दर्जन चतरा के तस्करों का नाम पुलिस को बताया है। इस दौरान हरियाणा पुलिस की टीम ने शहर के कुछ विभिन्न स्थानों पर भी अफीम तस्करी से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी की गई।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now