पिपरवार। कोयलांचल स्थित बुंडू पंचायत के ग्राम बटुका में बुंडू पंचायत मुखिया श्रीमति लिलापो देवी एवं पंचायत समिति सदस्य बुंडू मोहन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर ग्राम महिला संगठन बटुका का उद्धघाटन किया गया ।इससे पहले ग्राम बटुका के सखी मंडलों के द्वारा अतिथियों का धूम धाम से स्वागत किया गया । बता दे की सीमा कच्छप तथा अंजली देवी द्वारा सखी मंडल के सभी महिलाएं को छ: दिन प्रशिक्षण देने के बाद आज सातवां दिन उद्घाटन किया गया । बटुका के सभी 14 आजीविका सखी मंडल के महिलाएं उपस्थित हुए। इस अवसर पर मुख्यरूप से उत्करमित मध्य विद्यालय बटुका के प्रधानाध्यापक जलेश्वर महतो, जेएसपीएल से आए कार्यकर्ता IBAP रेखा देवी, जेपीआरपी चंपा देवी, AW पुष्पा देवी,MBK सोनी देवी,ग्राम महिला संगठन बटुका के अध्यक्ष सुशिला कुमारी,सचिव नमिता धान ,कोषाध्यक्ष किरण देवी,अशोक महतो , चंदन कुमार महतो, रमलखन उरांव सहित खाफी संख्या में महिलाएं तथा ग्रामीण उपस्थित थे ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


