रांची। राजधानी रांची में 4 जनवरी से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस वजह से दिन में हल्की धूप होगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। इसकी वजह से रात में लोगों को पहले ही अपेक्षा ठंड थोड़ी कम महसूस होगी। मौसम में बदलाव की यह स्थिति 6 जनवरी तक बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल एनसीआर में हुई बारिश का असर झारखंड पर नहीं दिखेगा। रविवार को मौसम शुष्क रहा और अच्छी धूप खिली। हालांकि सुबह तेज ठंड महसूस की गई।
वहीं, पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में रिकॉर्ड किया गया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now