चतरा। झारखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना चतरा जिले की है। जहां हंटरगंज थाने में एक विधवा महिला के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए पहले तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को तहस-नहस कर स्टील का गिलास डाल दिया। जिले के हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे चार युवकों ने हैवानियत की हद पार कर दी। उनलोगों ने गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास डाल दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई है।
एसपी ऋषभ झा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तीन में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



