खूंटी। एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में गठित विशेष छापामार टीम ने शनिवार को मुरहू के कोटा गांव में छापामारी कर पीएलएफआई उग्रवादी लाका पहान दस्ता के सक्रिय सदस्य टूटी कंडीर को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी पिछले माह 30 दिसंबर को मुरहू के बिंदा क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल आदि को जलाने तथा उसके दूसरे दिन 31 दिसंबर को चैपी कुलबुरू जंगल में पुलिस के साथ पीएलएफआइ उग्रवादियों की मुठभेड़ में भी टूटी कंडीर शामिल था। शनिवार को एसपी को गुप्त सूचना मिली कि टूटी कंडीर अपने गांव कोटा आया है। इस सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापामार टीम ने कोटा गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


