बोकारो। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायसहेब फाइल कुरपनिया में पति ने अपनी पत्नी पर कुदाल से सिर पर वारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पति दिलीप निषाद को अपनी पत्नी सावित्री देवी (32) पर अवैध संबंध का शक था। इसके कारण दोनों में हमेशा विवाद होता था। सावित्री का भाई राजेंद्र निषाद ने बताया कि दिलीप धनबाद के कतरास इस्ट मोदीडीह का रहने वाला है। पहले वह फुसरो में रहता था। पर लॉक डॉउन के समय से वह कुरपनिया अपने ससुराल वालों के पास ही अलग घर में रहने लगा। दिलीप कि शादी 2007 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। दिलीप ऑटो चलता है। वह अपना ऑटो फुसरो चंद्रपुरा रूट पर चलाता है। हत्या करने के बाद वो ऑटो लेकर फरार हो गया। घटना सुबह सोमवार शाम चार बजे की है। उस समय घर में पति पत्नी और सबसे छोटी बेटी थी। मृतका के दोनों बेटे अपने नाना के यहां सोते थे। सुबह जब महिला का भाई राजेन्द्र उसके घर के पास बंधे गाय के पास आया तो देखा कि ऑटो नहीं है और दरवाजा हल्का खुला है। उसने दरवाजा खोल कर देखा तो उसकी बहन खून से लथपथ गिरी हुई है। अंदर कमरे में देखा तो छोटी लड़की सोयी हुई थी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया एवं मामले की जांच में जुट गई है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now