गढ़वा। रमकंडा थाना क्षेत्र के दाहो गांव में नन्हेश्वर परहिया (55) ने इसी क्षेत्र के चौकीदार जुगल परहिया के परिवार पर अचानक टांगी (धारदार हथियार) से हमला बोला। नन्हेश्वर ने सबसे पहले जुगल के पोते गौतम परहिया (6) पर वार किया। गौतम पर टांगी से वार करते देख उसकी मां बरती देवी (28 ) उसे बचाने के लिए दौड़ी। बीच-बचाव के दौरान अधेड़ ने बरती देवी पर भी टांगे से वार किया। उसके सिर पर वार करने से महिला लहूलुहान हो गयी। घटना के बाद महिला के पेट में पल रहे उसके बच्चे की भी मौत हो गयी है। इलाज के दौरान गौतम की मौत हो गयी। वहीं उसकी मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिये मेदिनीनगर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद रमकंडा पुलिस ने दाहो गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी रामकृष्ण सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी रंका थाना क्षेत्र के जोलंगा गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले ही दाहो गांव में अपनी बेटी के घर आया था।
थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी की दिमागी हालत पूरी तरह से ठीक है। शुरुआत में सूचना मिली थी कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन ऐसा कुछ भी छानबीन के दौरान सामने नहीं आया। घटना के बाद मेदनीनगर में भर्ती की गयी बरती देवी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसके दोनों बच्चों (एक गर्भ के दौरान) की मौत हो जाने से महिला पूरी तरह से टूट गयी है और सिर में गंभीर जख्म आने के कारण महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now