रांची। खलारी थाना पुलिस ने अवैध नकली शराब के खिलाफ अभियान के क्रम में भारी मात्रा में नामी-गिरामी कंपनी का शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक शराब कारोबारी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 375 एमएल के कांच के बोतल में रॉयल स्टैग कंपनी का अंग्रेजी शराब 33 बोतल, 180 एमएल के कांच के बोतल में रॉयल स्टेग कंपनी का अंग्रेजी शराब 170 बोतल, 375 एमएल के कांच के बोतल में इंपीरियल ब्लू कंपनी का अंग्रेजी शराब 9 बोतल और 180 एमएल के कांच के बोतल में इंपीरियल ब्लू कंपनी का अंग्रेजी शराब 35 बोतल बरामद किया गया है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम में मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में जेहलीटॉड खदान के पास छापेमारी कर अवैध कारोबारी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया। इसके किराए के कमरे से नकली अंग्रेजी शराब की सात पेटी शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर अन्य कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम का नेतृत्व खलारी डीएसपी मनोज कुमार कर रहे थे। टीम में थाना प्रभारी अहमद अली, अनिल कुमार पंडित, छाया किस्कू, गंगा प्रसाद यादव, सहदेव महतो, ब्रजेश महतो और विनोद उरांव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
Previous Articleमोदी के रैली स्थल को TMC के नेताओं ने गंगाजल से किया ‘पवित्र’
Next Article 62 साल के सांसद ने 14 साल की बच्ची से की निकाह





