हज़ारीबाग। हज़ारीबाग पुलिस को कुख्यात नक्सली अरुण मंडल को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसे पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस को एक देसी कार्बाइन भी बरामद हुआ है साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हजारीबाग वन्य प्राणी आश्रयणी स्थित लोटवा जंगल के पास से एक और देसी कार्बाइन बरामद किया है। साथ ही आठ एमएम के नौ जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
एसपी कार्तिक एस ने शुक्रवार को इचाक थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ठेकेदार से लेवी लेने हेतु अरुण मंडल के दस्ते की सक्रियता की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम के इचाक थाना क्षेत्र के खैरा जंगल पहुंचते ही अरुण मंडल के दस्ते में शामिल नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग प्रारंभ कर दी। जवाब में पुलिस की फायरिंग में अरुण मंडल घायल हो गया। पुलिस हिरासत में नक्सली अरुण मंडल का इलाज किया जा रहा है। अरुण मंडल गिरिडीह के बेंगाबाद का रहनेवाला बताया गया है। हज़ारीबाग जिला के एक दर्जन थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ ढाई दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कुख्यात नक्सली अरुण मंडल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now