नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के मॉर्डन महागुन सोसाइटी में एक नाबालिग छात्र ने 15वीं मंजिल से छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाले किशोर ने बीते 6 मार्च की सुबह अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि छात्र सांवला रंग होने के कारण मानसिक अवसाद में था, वह अपने रंग को लेकर परेशान रहता था और अकसर परिवार के सदस्यों से शिकायत करता था. छात्र के माता-पिता अलग अलग रहते है इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. हालांकि अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



