हजारीबाग। हम सब इंसान हैं और हम सभी को इंसानियत बरकरार रखने की ज़रूरत है। सशक्त नारी के बिना बेहतर समाज की कल्पना करना अधूरा है। उक्त बातें आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होगी तभी हमारा समाज सशक्त होगा। हालांकि उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। केवल उन्हें अवसर देने की ज़रूरत है। उन्होंने महिला कल्याण को लेकर चलाए जा रहे सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की।
इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वविद्यालय के सभी महिला प्राध्यापिकाओं, सह-प्रध्यापिकाओं व कर्मियों ने विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से दम सरास, हिट द बॉल, स्पून कंचा, कैच द बॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों के साथ साथ विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ स्वाती भार्गव, डॉ श्वेता सिंह, डॉ निलांजना चौधरी, डॉ पूनम चंद्रा, डॉ रोज़ीकांत, नेहा सिन्हा, ऋचा, मनीषा कुमारी, प्रीती व्यास, रितिका नारायण, रीदम सिन्हा, पंकज प्रज्ञा, उमा कुमारी, प्रीती वर्मा, सबीता कुमारी, ज्योत्स्ना सिन्हा, ज्योत्स्ना भारती, माध्वी मेहता, रंजू, चांदनी कुमारी, राखी राणा, अराधना कुमारी, लक्ष्मी तिग्गा, रानी भट्टाचार्य, प्रियंका कुमारी, हर्षिता, मीना, नंदनी, मीना, किरण को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ एस रथ व डीन एकेडमिक डॉ बिनोद के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर एआर एडमिन विजय कुमार, एआर परीक्षा विभाग ललित मालवीय, एआर आईटी अभिषेक कुमार सहित सभी प्राध्यापकों, सह-प्राध्यापकों व कर्मियों ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now