हजारीबाग| प्रखंड मुख्यालय से 25-30 किमी. दूर आराभुसाई पंचायत के डहुरी, नीमा टांड़ व कोयला टांड़ के ग्रामीण करीब डेढ़ वर्षों से अंधेरे में जीवन बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक डेढ़ वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर जलने के बाद दोबारा ट्रांसफार्मर नहीं लगा। जबकि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की लिखित जानकारी बिजली विभाग को लेकर नए ट्रांसफार्मर की मांग बार-बार कर चुके हैं। मगर आज तक उक्त गांव व टोले में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराये गये। ग्रामीण भी थक-हार कर अंधेरे में ही जीवन बसर करना शुरू कर दिया। बता दें कि डहुरी नीमाटांड़ व कोयला टांड़ दलित व आदिवासी बहुल गांव है, जहां के लोग मूलभूत समस्याओं से जकड़े हुए हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





