नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि समस्याओं का समाधान इधर-उधर की बातें करने से नहीं बल्कि सच्ची भावना से काम करने से होगा।
प्रियंका ने एक कैच पकड़ने का दृश्य ट्वीटर के माध्यम से साझा करते हुए क्रिकेट का उदाहरण देते हुए अपनी बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है वरना आप सारा दोष गुरुत्वाकर्षण, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी।’’
कांग्रेस नेत्री का इशारा हाल ही में केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल के बयानों की ओर था।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now