Kolkata : पश्चिम बंगाल के उपचुनाव नतीजों ने बीजेपी को जश्न मनाने का शानदार मौका दिया है. रेजिनगर और नंदीग्राम दोनों ही सीटों पर बीजेपी जीती है. 70 फीसदी मुस्लिम मतदाता वाले रेजिनगर में बीजेपी ने 75 हजार वोटों से जीत हासिल कर राजनीतिक पंडितों को इन चुनाव नतीजों पर सोचने को मजबूर कर दिया है.
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 345 नए कलाकारों को पेंशन की स्वीकृति
यही नहीं कुछ ही महीने पहले यहां हुए विधानसभा चुनाव में बंगाल के बड़े मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर ने जीत हासिल की थी. हमायूं कबीर वही हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा कर इस चुनावी राज्य में सनसनी फैला दी थी.
विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर नउदा और रेजीनगर दोनों ही सीट से चुनाव लड़े और दोनों ही जगहों से जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने रेजीनगर सीट से इस्तीफा दे दिया.
अब जब यहां उपचुनाव के बाद नतीजे आए हैं तो बीजेपी ने चौंका दिया है. बीजेपी कैंडिडेट शंखारभ सरकार ने 75 हजार वोटों से इस सीट पर जीत हासिल की है….
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए. हसीरानी रथ ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों से हराया. पूर्व मेदिनीपुर जिले की इस राजनीतिक रूप से अहम सीट पर हसीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 41,674 वोट मिले. हसीरानी रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं.


