देवघर। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो ) प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सिर्फ विकास का ढिंढोरा पिटा जा रहा है। धरातल पर हर ओर निराशा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की भूख से मौत हुयी है। दर्जनों किसान आत्महत्या कर रहे हैं बेरोजगारी चरण पर है। रोजगार के लिए लोग राज्य से पलायन कर रहे हैं। रघुवर सरकार सिर्फ विकास का प्रचार कर रही है। बाबूलाल स्थानीय परिसदन भवन के प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने
कहा कि पार्टी की एक बहुत बड़ी सभा रांची के प्रभात तारा मैदान में आयाजित होने वाली है। जिसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने नये विधानसभा भवन के उद्घाटन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिधान सभा भवन बना है यह खुशी की बात है, पर एक दिन का सत्र चलाना इसकी कोई जरूरत नहीं थी वेवजह पैसे की बर्वादी है। गठबंधन के संबंध में कहा कि इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है, सभी दल एक मंच पर आकर गठबंधन का प्रारूप तैयार करेंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





