मेदिनीनगर। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें नीलाम्बर पीताम्बरपुर के दारोगा सुनील कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जवान चंदन कुमार, वीरेंद्र यादव और अन्य एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर कर दिया। नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाना क्षेत्र के बैरिया मोड़ की घटना। देर रात पेट्रोलिंग के दौरान अंधेरे में एक ट्रक के बगल से पार करने के दौरान सामने आ रहे ट्रक के लाइट से पेट्रोलिंग गाड़ी अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे गड्ढ़े में जा गिरी। जिससे मौके पर ही दारोगा सुनील कुमार यादव मौके पर मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य जवान घायल हो गए।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



