खूंटी। खूँटी के एसजीभीएस नेत्र चिकित्सालय ने ₹500 में ऑक्सीजन सिलेंडर देने की बात की है । यह बात संस्था के प्रबंध निदेशक निर्मल सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि यह सेवा भारती इकाई के द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए ₹7000 जमा करने पर इसे सातों दिन 24 घंटे अनिगाड़ा स्थित अस्पताल से उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन शर्त यह है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वही ऑक्सीजन सिलेंडर वापस भी करना है और जिसके बाद आपको ₹6500 वापस कर दी जाएगी। इस प्रकार यह सिलेंडर ₹500 में मरीजों को उपलब्ध हो जाएगा। और अगर वही सरेंडर वापस नहीं किया गया तो वह राशि वापस नहीं दी जाएगी।
कोविड-19 के मरीजों को ₹500 में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएगा एसजीभीएस अस्पताल
Previous Articleखूंटी : जिले में एक ही दिन में 435 कोरोना संक्रमितों की रिकवरी
Next Article जमशेदपुर से संक्रमित कैदी फरार



