बड़कागांव। चार-पांच दिनों से क्षेत्र में हो रहे बेमौसम बारिश आंधी तूफान से किसानो को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बेमौसम बरसात के कारण खेतों में लगे लौकी, खीरा, तरबूज, नेनुआ, मकई, टमाटर एवं भिंडी के पौधे बर्बाद होने के कारण किसानों की कमर टूट गई है। साथ ही खेतों में लगे हुए प्याज व टमाटर के भी गलने की संभावना बन गई है। इस संबंध में भाजपा के बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19, लॉकडाउन, बेमौसम बारिश आंधी तूफान के वजह से किसानों को लाखों रुपए की क्षति हुई है| इसलिए सरकार किसानों को उचित मुआवजा दे|
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





