बरकट्ठा| वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंगलवार सुबह को पंचायत बेलकप्पी के मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा ने पंचायत क्षेत्र में घूम-घूमकर लाउडस्पीकर से लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। साथ ही कोविड-19 बचाव हेतु लोगों को मार्गदर्शन दिए। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा ने लोगों को सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए घरों में रहने, बेवजह बाहर इधर-उधर नहीं निकलने, जरूरी कामों को निपटाने के लिए मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं हाथों को बार-बार साबुन से धोने की अपील की।
उन्होंने अपने पंचायत क्षेत्र के गरीब परिवार के लोगों से कहा कि अगर इस संकट की घड़ी में कोई भी परिवार भूखा न रहे इसके लिए बेलकप्पी मुखिया के द्वारा कच्चा अनाज गरीब परिवार के लिए मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। इसके लिए वे खुद जिम्मेवार होंगे। इस मौके पर समाजसेवी गणेश नायक ने भी लोगों से घरों में रहने की अपील की।




