कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से राज्य भर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इस दौरान सख्ती बरतने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की सभी जिलों में तैनाती की गई है। साथ ही राज्य के सभी जिलों में विधि व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड के जवानों को भी लगाया गया है। 3100 होमगार्ड जवानों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इनमें रांची 200, खूंटी100, रामगढ़100, लोहरदगा100, गुमला100, सिमडेगा 100, जमशेदपुर 200,चाईबासा100, सरायकेला 100, धनबाद200, बोकारो200, पलामू 200,गढ़वा100, लातेहार100, हजारीबाग 200, चतरा 100,कोडरमा100, गिरिडीह 200,दुमका100, जामताड़ा 100,साहेबगंज 100,पाकुड़ 100, गोड्डा100 और देवघर 100शामिल है। आईजी अभियान एवी होमकर ने सभी जिले के एसपी को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड जवानों का उपयोग करने को कहा है। यह प्रतिनियुक्ति स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह तक की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की स्वीकृति के बाद यह तैनाती की गई है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now