बड़कागांव। प्रखंड़ के तलसवार गांव निवासी गुंजरी देवी (94 वर्ष) ने कोरोना को मात दे दी है। गुंजरी 5 मई को कोरोना जैसी महामारी बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित हो गई थी। डॉक्टर के निर्देश पर उनका घर में ही उचित देख रेख के साथ इलाज किया गया। गुजरी देवी के हौसले ने कोरोनावायरस को मात दे दी। कोरोनावायरस को मात देने पर गांव वालों ने खुशी जाहिर करते हुए वृद्ध महिला को बधाई दी। उन्होने उनकी लंबी उम्र की कामना भगवान से की है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



