बड़कागांव। नरेंद्र मोदी की भाजपा की केंद्र सरकार में सातवां वर्षगांठ का कार्यकाल पूर्ण होने पर बड़कागांव पश्चिमी मंडल के भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सेवा सप्ताह पर सतबहीया बिरहोर कॉलोनी समेत प्रखंड के कई गांव में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें बिरहोर टोला में 52 लोगों , पूर्वी पंचायत के गुरु चट्टी गांव , मध्य पंचायत बड़कागांव चौक , पश्चिमी पंचायत के अलावा प्रखंड के कई गांवों में गरीब असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री ,सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया।मौके पर राजेंद्र गुप्ता, गौतम वर्मा मूलचंद साहू, रामपति राम, अर्जुन साव, इंद्र भूषण, नरसिंह प्रसाद, मोहम्मद कलाम, अवध किशोर यादव, अवधेश मिश्रा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



