बड़कागांव। कर्णपुरा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव सह जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद थे। इन्होंने कहा कि सभी को शपथ लेना चाहिए कि तंबाकू एवं गुटखा का सेवन ना करें इससे कैंसर होता है। इससे प्रत्येक वर्ष लाखों लोग मरते हैं। संचालन प्रोफेसर सुरेश महतो ने किया।
मौके पर प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, प्रोफेसर फजरुदीन, प्रोफेसर अनु कुमारी, रंजीत प्रसाद, ऋतु दास मुकेश कुमार, सीमा कुमारी कंचन कुमारी, आभा गंझु, सबरीन इकबाल, नीतू कुमारी, गंगा कुमारी, आदि उपस्थित थे।



