बड़कागांव। प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत अंतर्गत ग्राम गाली में अडानी कोल माइंस कंपनी के पदाधिकारी ऋषभ शुक्ला एवं सुनील कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से जमीन मामले को लेकर बातचीत की ।
उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि वह अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं, और ना ही यहां पर किसी कंपनी को खुलने देंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन से वह खेती करते है, यह जमीन ही उनकी जीविका का एकमात्र सहारा है।
मौके पर सुबोध कुमार यादव, प्रमोद महतो, नरेश महतो, जयनाथ महतो, अनिल कुमार, उपेंद्र कुमार, गिरजा भुईयाँ, वासुदेव भुईयां, बलदेव गंझू, फलेन्द्र गंझू, कामेश्वर गोप, कुलदीप यादव, कृष्णा यादव, रोहित कुमार, समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





