कटकमसांडी। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड के तीन बेटियों को शादी का जोड़ा उपहार स्वरूप देकर आशीर्वचन दिया। विधायक मनीष जायसवाल ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्राम पबरा के सुनैना कुमारी, ग्राम लुपुंग के संगीता कुमारी व खुशबू कुमारी को बतौर तोहफा शादी का जोड़ा भेंट किया। उपहार पाकर तीनों बेटियों एवं उनके परिजनों ने विधायक मनीष जायसवाल की ओर से उपलब्ध कराए गए तोहफा के लिए आभार प्रकट किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल की ओर से हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र के सभी बेटियों को उनके शादी में बतौर तोहफा लहंगा देने का संकल्प लिया है। इस मौके पर लुपुंग पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार रविदास, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू, गदोखर पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण साव, पूर्व जीप प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिन मेहता, विक्रम रवि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





