खूँटी। आज मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत एसएसपीसी कुंजला में काथलिक चर्च खूंटी और होफमन समाज सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी जिला के विभिन्न प्रखंडों के 32 गरीब किसानों के बीच कोविड 19 राहत के तहत् कृषि कार्य हेतु उन्नत बीज और उर्वरक का मुफ्त वितरण किया गया। इनका वितरण बिशप विनय कंडुलना के करकमलों द्वारा किया गया। इस दौरान बिशप विनय ने अपने संदेश में किसानों को कृषि को आय वृद्धि का एक माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। इस शुभ कार्य में फादर जेवियर तोपनो और फादर जॉर्ज बुढ़ ने अपना योगदान दिया। यह जानकारी फादर विशु बेंजामिन आईन्द ने दी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


