पिपरवार। खलारी प्रखंड अन्तर्गत राय पंचायत सचिवालय मे आज 18 प्लस सभी आयु वर्ग के लोगो को कोविशिल्ड का टीका लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर मे लोगो को वैक्सीन की पहली डोज के साथ 84 दिन की समयावधि पुरी कर चुके लोगो को वैक्सीन की दुसरी डोज दी जायेगी।वैक्सीन लगवाने के इच्छुक व्यक्ति को अपने साथ पहचान का कोई कार्ड आधार या पैन ले जाना आवश्यक है।यह जानकारी देते हुए राय पंचायत के मुखिया प्रदीप उराँव ने पंचायत वासियों से अपील की है की पंचायत को टीकाकरण से संपुर्ण रुप से आच्छादित करने मे सहयोग कर अपने परिवार के हर व्यक्ति का टीकाकरण जरुर कराएँ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


