हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी झारखंड फैज़ आशिक सिद्दिकी का हजारीबाग में आगमन होने जा रहा है दिनांक 18 जुलाई रविवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग परिसदन भवन में पहुंच रहे हैं जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़कागांव विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे जहां बड़कागांव प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत केराडेरी प्रखंड के दलित बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर जनसंपर्क कार्यक्रम करेंगे बड़कागांव विधानसभा से हजारीबाग परिसदन भवन के लिए प्रस्थान करेंगे जहां रात्रि में विश्राम के बाद हजारीबाग परिसदन से रामगढ़ जिला परिसदन के लिए प्रस्थान करेंगे वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत पतरातू प्रखंड में जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे 19 जुलाई सोमवार को शाम 3:30 बजे हजारीबाग परिसदन में पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन करेंगे उसके बाद हजारीबाग परिसदन से दक्षिणी छोटानागपुर मुख्यालय रांची परिसदन के लिए प्रस्थान करेंगे जहां दक्षिणी छोटानागपुर मुख्यालय रांची पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे दिनांक 20 जुलाई मंगलवार को दक्षिणी छोटानागपुर मुख्यालय रांची पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर झारखंड प्रदेश के शिक्षित अशिक्षित सक्रिय समाज सेवी युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्थान हेतु झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपने का प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ में युवा कार्यकर्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन, समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू इराकी, महेश प्रसाद, श्रीकांत कुशवाहा, देव कुमार, कृष्णा राम, सुभाष राम, अमित कुमार, सुनील यादव, सुमित कुमार उपस्थित रहेंगे सारे कार्यक्रम कोविड-19 को देखते हुए कोविड मापदण्डों के अनुसार किया जाएगा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now