खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिले के तिलमा गाँव में बन रहे मारंगहादा थाना भवन के लिए चिन्हित किया गया भूमि विवाद पर शांति भंग करने के आरोप में 21 लोगों पर शांति भंग करने का आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया है। इसी विंदु पर आज खूँटी अनुमंडल पदाधिकारी के बुलाने पर उनके समक्ष उपस्थित हुए। लेकिन सभी 26 वादियों की उपस्थिति नहीं हुई। जिसका कारण उन्होने लिखित आवेदन देकर बताया है कि पुलिस प्रशासन ग्रामीणों का रास्ता रोक रखा है। सभी रास्ते में ब्रेकेटिंग लगा दी है। तिलमा गांव के ग्रामीण हरिनंदन मुण्डा ने बताया कि पुलिस द्वारा वादियों को कोर्ट में तक आने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आवेदन पत्र में पुलिस प्रशासन पर आदिवासियों का स्वतंत्र विचरण करने से रोकने का संविधान का उल्लंघन बताया और साथ ही साथ आईपीसी की धारा 217, 218, 219 और 220 का उल्लंघन का दोषी करार दिया है। साथ ही, ग्रामीणों ने एसडीओ को लिखित आवेदन देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





