खूँटी। आज नगरपंचायत क्षेत्र स्थित डाक बंगला में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बैनर तले जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्घा सुमन अर्पित किया गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा खूँटी जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने स्व. निर्मल महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखण्ड आन्दोलन में निर्मल महतो जी ने अग्रणी भूमिका निभाई। जिनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा खूँटी जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद, केन्द्रीय सदस्य सह – जिला उपाध्यक्ष मकसूद अंसारी, केन्द्रीय सदस्य सह – जिला उपाध्यक्ष मगन मंजित तिड़ु, केन्द्रीय सदस्य सह – जिला कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल, खूँटी विधानसभा पुर्व प्रत्याशी सह – क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील पाहन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमन्त तोपनो, जिला प्रवक्ता राजेन कुजूर, जिला सह – संगठन सचिव मोजीर अंसारी, जिला सह – संगठन सचिव अर्जुन मुंडा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जोनसन होरो, जिला सदस्य डेविड हमसोय, खूँटी प्रखण्ड सचिव महेन्द्र सिंह मुण्डा, सह सचिव आलोक रितेश डुंगडुंग, तोरपा शाकिर अंसारी, कर्रा प्रखण्ड सचिव महेन्द्र मुण्डा स्वामी, सक्रिय सदस्य जयंत संगा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now