खूँटी। जिले मुरहू प्रखण्ड अंतर्गत महिल गाँव में मनसा पूजा सरकारी गाइडलाइन के साथ मनाया गया। इस दौरान साँप मंत्र और मनसा पूजा के लिए प्रचलित माहिल गाँव में तीन दिन से माँ मनसा का मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। आज तीन दिन की पूजा के साथ आज मूर्ति विसर्जन करते हुए पकड़े हुए साँपों को दूध लावा का प्रसाद लगाते हुए छोड़ दिया गया। मुरहू प्रखण्ड के उप प्रमुख उपासक सुबोध मांझी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के पूर्व पकड़े गए सभी साँपों को सार्वजनिक दर्शन के लिए निकाला गया। उपासना करने वाले उपासक नागमंत्र के साथ साँपों को वश में करते हुए नचाया भी। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। परन्तु सरकारी गाइडलाइन का पालन करने के दृष्टिकोण से भीड़-भाड़ नहीं किया गया। और सर्प दर्शन कर मनसा माँ की विदाई दी गयी। इस क्षेत्र विषदंश को शक्तिहीन करने और साँप मंत्र के माहिर फेकला मांझी सहित अनेक लोगों ने विगत तीन दिनों से पारम्परिक तरीके से श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना किये। और इस बार भी मेला नहीं लगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





