गोरहर। गोरहर थाना क्षेत्र के शीलाडी मोड कोलकाता दिल्ली मार्ग पर बुधवार शाम को दो ट्रकों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा आपस में फंस गया। केबिन में फंसे एक ट्रक के चालक को पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घंटो बाद निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों ट्रकों के घायलों व्यक्तियों को उपचार के लिए बरकट्ठा सीएचसी भेजा है। इस दौरान दोनों ओर ट्रक और भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।घटना बुधवार को देर शाम की है। ट्रक संख्या आरजे02 जीबी5023 व डब्ल्यू बी03सी7292 शामिल है। कोलकाता की तरफ से आ रहा ट्रक शीलाडी मोड के निकट दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। तेज आवाज के साथ हुई भिड़ंत के कारण राहगीरों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गोरहार एसआई बबुनी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक ट्रक में फंसे चालक को उपचार के लिए भेज दिया। वहीं कोलकाता की तरफ से आ रहे ट्रक में फंसे चालक मोहन सिंह,पिता जया सिंह,आनंद नगर विद्यासागर पोली, थाना लिलुआ, जिला हावड़ा निवासी को बाहर निकाल कर बरकट्ठा सीएचसी लाया गया। जंहा चिकिस्तकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।वही यातायात को भी सुचारू किया गया है
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





