खूँटी /राँची । जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की टीम अपने प्रदेश संयोजक श्रीमती सुचिता सिंह के नेतृत्व में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अर्जुन मुंडा जी से रांची स्थित उनके आवास पर मिलकर शॉल एवं भागवत गीता देकर उन्हें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के मुख्य संरक्षक बनने के लिए सम्मानित करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा मुझे बेहद खुशी हुई जनसंख्या जैसे विषय पर कार्य करने एवं इस आंदोलन को झारखंड में धार देने में हमारी भी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा हम झारखंड में हर तरह के सहयोग को तैयार है।इस अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश संयोजक श्रीमती सूचिता सिंह, प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार, प्रदेश महामंत्री सुमन सौरभ,प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष अविनाश आर्या,वरीय उपाध्यक्ष महिला विंग श्रीमती संपत्ति देवी, प्रदेश संयोजक महिला विंग नीतू सिंह, रांची जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार विशेष रुप से उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





