खूँटी । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला रग्बी फुटबॉल संघ के द्वारा रग्बी के प्रदर्शनी मैच का आयोजन स्थानीय लोयोला हाई स्कूल में किया गया। इस मैच में खूँटी रग्बी फुटबॉल क्लब एवं ब्लैक हॉक (Black Hawks) जिले की महिला तथा पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में ब्लैक हॉक की टीम ने रग्बी फुटबॉल क्लब को 27-22 से पराजित किया। जबकि महिला वर्ग में रग्बी फुटबॉल क्लब ने ब्लैक हॉक खूँटी को 17-5 से पराजित किया । इस अवसर पर उपस्थित खूँटी जिला रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव हेजाज असदक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



