रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और आखिरी दिन गुरुवार को सदन में भाजपा विधायकों ने लाठीचार्ज की घटना को लेकर वेल में आ गए। इस दौरान काला बिल्ला लगाकर भाजपा विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। वे लाठीचार्ज पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। उनकी बातें सुनने के बाद स्पीकर ने कहा कि आसन के धैर्य की परीक्षा न लें। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 12:45 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





