बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के सलैया पंचायत प्रधान गोपाल प्रसाद ने पंचायत के नवयुवक फुटबॉल खिलाडियों के बीच फुटबॉल एंव जर्सी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया ।फुटबॉल और जर्सी वितरण के मौके पर उन्होंने फुटबॉल खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाई चारगी बढती ही है साथ में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल से निरोग रहने में सहुलियत होती है। उन्होंने कहा कि नवयुवक फुटबॉल ,क्रिकेट या अन्य खेल खेलें, पूर्व की भांति आगे भी आप लोगों को मैं सहयोग करता रहूंगा। आज भारत के खिलाड़ी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं ,मैं उम्मीद करता हूं कि आप भी अच्छे खेल के द्वारा देश का नाम रोशन करेंगे। वितरण कार्यक्रम में त्रिभुवन प्रसाद,बालेश्वर प्रसाद ,देवकुमार दास,अशोक यादव,पवन कुमार,सौरव कुमार,छोटी दास,सुरज दास,देवानन्द दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





