रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से लायी गई चार लड़कियों समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। शनिवार की शाम जेल भेजते समय थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गोला थाना क्षेत्र के बेतूल खुर्द गांव निवासी मनोज महतो इन सभी चार लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लेकर आया था। गिरफ्तार लोगों में नसीहत बीबी, रोमी हलधर, सुष्मिता सरकार, शिव कुमार रावत और एक लड़की शामिल है।
गौरतलब है कि गुरुवार की देर रात शहर के होटल पार्वती इन के पास पुलिस ने छापेमारी कर इन लड़कियों को थाने लाया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक होटल में इन लड़कियों को भेजने के लिए दलाल काम कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला थाना के सहयोग से छापेमारी की। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे सभी कोलकाता की रहने वाली हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इन सभी लड़कियों को देह व्यापार कराने के लिए प्रलोभन दिया गया था। शिव कुमार रावत के द्वारा इन लोगों को मनोज महतो के पास भेजा गया था। मनोज ने इन लोगों को कुछ दिन तक रांची में दीपाटोली में रखा था, लेकिन वहां बात नहीं बनी। उसके बाद इन लोगों को रामगढ़ लाया गया था। रामगढ़ के होटल पार्वती इन में इन लोगों ने कमरा लेने का प्रयास किया था। होटल मालिक को जब इन लोगों पर संदेह हुआ तो उसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इन सभी लड़कियों के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now