चलकुशा। प्रखंड के ग्राम चटकरी में स्वर्गीय गांगो महतों मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता मैच का शुभारंभ किया गया। मैच उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकरी में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कराया गया। मैच का शुभारंभ से पहले पूर्व विधायक स्व0 चितरंजन यादव की प्रतिमा पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश कुमार भंडारी, अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। फुटबॉल मैच का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया। मैच बालेडीह एवं बेलगांव के बीच खेला गया। बालेडीह की टीम 2-0 से विजय हुई। मौके पर कोडरमा सांसद के अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, बरकट्ठा थाना सांसद प्रतिनिधि केदार साव, उपप्रमुख दुर्गा यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, चलकुसा मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव यादव, राजेश यादव, पिंटू मोदी ,राजकुमार पंडित, राम प्रसाद यादव, विरेन्द्र यादव, लखन साव, सुबोध चौधरी, दिलीप चौधरी, सपन चौधरी, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now